Road accident : मुंबई में सड़क दुर्घटना में छह वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं!

Fri, Jan 03 , 2025, 06:20 PM

Source : Uni India

मुंबई । महाराष्ट्र में मुंबई  के धारावी-माहिम जंक्शन पर शुक्रवार तड़के उस समय दुर्घटना घटी जब एक बड़े ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और टैक्सियों और टेम्पो सहित कई खड़े वाहनों से टकरा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टेंकर ने खड़ी छह कारों में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की कार पास के नदी (river) में गिर गयी। सूचना मिलते ही, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और उन्होंने स्थिति को काबू में कर लिया। इस घटना में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल पांच वाहनों को क्षति पहुंची। इसमें से कुछ वाहन जोरदार टक्कर लगने से सड़क के किनारे बह रही नदी मेेेेेेेेेेेेेेेेें गिर गए। घटना में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

बाद में, यातायात पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बाहर निकाला और यातायात सुचारू रूप से बहाल हो गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) आपदा प्रबंधन ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 06:50 बजे धारावी-माहिम इलाके में हुई। टेंकर की टक्कर से चार से पांच वाहनों के मीठी नदी में गिरने की घटना की सूचना मिली है।
पुलिस ने दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups