तेजस्वी का छह जिलो में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 05 से 13 जनवरी तक

Fri, Jan 03 , 2025, 01:38 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Bihar Legislative Assembly Tejashwi Prasad Yadav) का छठे चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम छह जिलों में 05 से 13 जनवरी तक आयोजित किया गया है। बिहार राष्ट्रीय जनता दल (Bihar Rashtriya Janata Dal) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने शुक्रवार को यहां बताया कि  यादव का छठा चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 05 जनवरी से 13 जनवरी तक छह जिलों के लिए आयोजित है। 

इसमें 05 जनवरी को संवाद कार्यक्रम पूर्वी चम्पारण (Motihari) में होना है, जिसमें संगठन जिला मधुबन के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके बाद दिनांक 07 जनवरी को कैमूर, 08 जनवरी को बक्सर, 11 जनवरी को पुलिस जिला बगहा, 12 जनवरी को पश्चिम चंपारण (Bettiah) तथा 13 जनवरी 2025 को गोपालगंज जिला कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 अहमद ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के हस्ताक्षर से जारी किये गये श्री यादव के छठे चरण के कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिला अध्यक्ष/ जिला प्रधान महासचिव को भेज दी गई है,और उसी अनुसार संबंधित जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी राज्य कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार की जा रही है।आगे के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups