मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को यहां मंत्रालय में सुरक्षा मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। श्री फडणवीस ने कहा कि राज्य के कोने-कोने से लोग यहां अपने काम के लिए आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एआई का उपयोग किया जाए ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानी मुक्त, आसान पहुंच मिले और मंत्रालय की सुरक्षा मजबूत बनी रहे।
श्री फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. इकबाल सिंह चहल, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, पुलिस आयुक्त बृहन्मुंबई विवेक फणसलकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खरगे, प्रमुख सचिव अश्विनी भिडे और सचिव श्रीकर परदेशी की उपस्थिति में मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान भवन में नियमित कार्यालय कार्य के लिए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी स्थानों पर जाने के लिए सुरक्षा पास दिए जाने चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 02 , 2025, 08:15 PM