पटना। श्री आरिफ मोहम्मद खान (Shri Arif Mohammad Khan) ने आज बिहार के नये राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम हॉल (Rajendra Mandapam Hall) में आयोजित एक समारोह में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन (Patna High Court K Vinod Chandran) ने श्री आरिफ मोहम्मद खान को शपथ दिलाई है।
नये राज्यपाल श्री आरिफ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। श्री आरिफ इससे पहले केरल के राज्यपाल थे और अब वह बिहार के नए राज्यपाल बन गए हैं। अब वह श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। श्री आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।31 दिसंबर यानी साल 2024 के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 02 , 2025, 03:19 PM