महाराष्ट्र में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक घायल

Tue, Dec 24 , 2024, 12:01 PM

Source : Uni India

मुंबई, 24 दिसंबर (वार्ता)। महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई (Mumbai) के बांद्रा इलाके में मंगलवार तड़के 15 मंजिला अपार्टमेंट (15 floor apartment) में आग (fire) लग गयी।
नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग (Fire Department) के सूत्रों के अनुसार, उन्हें मध्यरात्रि के बाद 0057 बजे 418 फॉर्च्यून एन्क्लेव, 14वीं रोड, बांद्रा (पश्चिम) में छठी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली।
घटना के बाद 80 वर्षीय महिला (80-year-old woman) को परिसर में बेहोश पाया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का उपयोग करके इमारत से नौ लोगों को बचाया। छह पानी के टैंकरों (Six water tankers) और अन्य अग्निशामकों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups