Maharashtra Governor: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Mon, Dec 23 , 2024, 11:32 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (C P Radhakrishnan) ने दिग्गज फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक पद्म भूषण श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में लिखा ''श्री श्याम बेनेगल (Shri Shyam Benegal) असाधारण रूप से प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं की दुर्लभ श्रेणी में थे जिन्होंने समानांतर सिनेमा में अपने अग्रणी योगदान के माध्यम से सिनेमा की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी।

 अंकुर, निशांत और मंथन (Manthan) जैसी उनकी उत्कृष्ट फिल्मों ने सामाजिक वास्तविकताओं को चित्रित करने में उनके साहस को दर्शाया। उन्होंने देश को प्रतिष्ठित टेलीविजन श्रृंखला भारत एक खोज भी दी जो दर्शकों को हमारे गौरवशाली अतीत से खूबसूरती से जोड़ती है। उन्होंने कहा ''उनके निधन से भारत ने एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता खो दिया है जिसने कहानीकारों की पीढ़ियों को प्रेरित किया। मैं श्री श्याम बेनेगल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' श्याम बेनेगल (90) का आज मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups