मुंबई 21 दिसंबर (वार्ता)। मुंबई में विक्रोली के पूर्वी उपनगर में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल (English Medium School) के प्रिंसिपल (Principal) को पुलिस (Police) ने नाबालिग छात्रा (minor girl student) का यौन शोषण करने के आरोप में पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार (arrested) किया है।
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का प्रिंसिपल ने कथित तौर पर यौन शोषण किया।
उन्होंने बताया कि छात्रा कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी जिससे उसके परिवार में चिंता की स्थिति थी। जब छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि प्रिंसिपल उसे केबिन में बुलाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था जिसके डर से वह स्कूल नहीं जा रही थी।
इसके बाद पीड़ित लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।
सूत्रों ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 22 , 2024, 10:53 AM