मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के सदस्य सतीश चव्हाण (Satish Chavan) ने सिविल सेवा अधिकारी की मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित करने में अत्यधिक देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बुधवार को मांग की कि एमपीएससी को सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित करने चाहिए।
श्री चव्हाण ने उच्च सदन (Upper House) में विशेष उल्लेख के दौरान कहा कि एमपीएससी ने महाराष्ट्र सिविल सेवा अधिकारी के 495 पदों के लिए 28 जनवरी, 2024 को मुख्य परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन इसके परिणाम पिछले 11 महीनों से लंबित हैं। परीक्षा में राज्य से लगभग 5,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब साल खत्म होने वाला है, लेकिन मुख्य परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गये हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार के कई विभागों में कई रिक्तियां होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा रही है। साथ ही जिन विभागों में भर्ती की गई है, वे समय पर नहीं की गयी हैं। उन्होंने कहा कि एमपीएससी की ओर से समय पर परिणाम घोषित नहीं किए जाने के कारण परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 18 , 2024, 09:57 PM