मुंबई। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के सदस्यों और अन्य दलों के नेताओं ने रविवार को नवगठित महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। नव निर्वाचित सदस्यों में से 105 सदस्यों ने शपथ ली। इनमें विपक्ष के प्रमुख लोगों में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, सुनील प्रभु, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) नेता रोहित पवार, जितेंद्र आव्हाड शामिल हैं, जबकि, सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले, मंगल प्रभात लोढ़ा, संजय उपाध्याय और अन्य नेता शामिल हैं।
गौरतलब है कि विपक्षी सदस्यों ने हाल ही में हुए राज्य चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विधानसभा के विशेष तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था। पहले दिन विधानसभा के 288 नवनिर्वाचित सदस्यों में से शिवसेना, भाजपा, राकांपा (अजित पवार गुट) वाली सत्तारूढ़ महायुति के 173 सदस्यों ने शपथ ली थी। छह दिसंबर को वरिष्ठ सदस्य कालिदास सुलोचना नीलकंठ कोलंबकर को राजभवन, मुंबई में शपथ दिलाई गई, जिन्हें बाद में महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। जानकारी के अनुसार शेष नौ सदस्यों को सोमवार (कल) को शपथ दिलाई जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 08 , 2024, 10:49 PM