शिंदे युग खत्म हो गया है’ , राउत ने शिंदे पर किया कटाक्ष

Thu, Dec 05 , 2024, 10:01 PM

Source : Uni India

मुंबई। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “शिंदे युग खत्म हो गया है” और वह फिर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Chief Minister Devendra Fadnavis) और श्री शिंदे के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-AP) अध्यक्ष अजित पवार के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले संवाददाताओं से बातचीत में शिवसेना नेता ने दावा किया कि सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) ने शिंदे का 'इस्तेमाल' किया और अब उन्हें किनारे कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुमत के बावजूद, भाजपा लगभग 15 दिनों तक सरकार बनाने में असमर्थ रही - इसका मतलब है कि उनकी पार्टी या महायुति के भीतर कुछ गड़बड़ है।
उन्होंने संकेत दिया कि यह मुद्दा कल से दिखना शुरू हो जायेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 235 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल करते हुए निर्णायक जीत दर्ज की है। ये नतीजे भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुए, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। शिवसेना (शिंदे) और राकांपा-एपी ने भी क्रमशः 57 और 41 सीटों के साथ उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups