महायुति नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया!

Tue, Dec 03 , 2024, 07:36 PM

Source : Uni India

मुंबई।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly elections) में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाली महायुति के नेताओं (Mahayuti leaders) ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अन्य शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।

शिवसेना (NCP-AP) के नेता गुलाबराव पाटिल, संजय शिरसाट और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP-AP) के धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रसद, सीट क्षमता, भीड़ प्रबंधन और अन्य योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आजाद मैदान का दौरा किया। समारोह से पहले कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा कि तीनों पार्टियां सरकार गठन के लिए मिलकर काम कर रही हैं और गठबंधन सहयोगी शिवसेना और राकांपा भी इसमें बराबर की भागीदारी के साथ तैयारियों में उनकी मदद कर रही हैं।

महायुति के सूत्रों के मुताबिक आज शाम को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा-एपी अध्यक्ष अजित पवार के बीच बैठक होगी। बैठक में महायुति सरकार में कैबिनेट और सत्ता के संरचना से जुड़े मुद्दों को औपचारिक रूप दिया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups