मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Chief Minister Eknath Shinde) के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें मंगलवार को ठाणे के एक निजी अस्पताल (private hospital) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने गहन चिकित्सा जांच करने की सलाह दी है।
शिव सेना नेता संजय शिरसा (leader Sanjay Shirsa) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान श्री शिंदे अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरी दमखम के साथ प्रचार किया और महायुति की जीत के बाद पिछले हफ्ते उन्होंने सतारा में अपने पैतृक गांव का दौरा किया। शिंदे पिछले सप्ताह से गले में संक्रमण और तेज बुखार से पीड़ित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के मुताबिक, स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा, ''बढ़िया है।''
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 03 , 2024, 07:28 PM