मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) ने राज्य विधानसभा का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त होने के बाद बुधवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
पार्टी के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने मीडिया से बात करते हुए हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बावजूद सरकार बनाने में महायुति गठबंधन (Mahayuti alliance) की असमर्थता की आलोचना की।
राउत ने कहा, ''महायुति (Mahayuti) को भारी बहुमत मिला है फिर भी उन्होंने न तो मुख्यमंत्री पर फैसला किया है और न ही सरकार बनाई है।'' उल्लेखनीय है कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में 230 से अधिक सीटें जीतने वाले महायुति गठबंधन ने अभी तक राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 27 , 2024, 06:39 PM