Maharashtra Board Exam 2025 Datesheet: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर आज (21 नवंबर 2024) से 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल उपलब्ध करा दिया गया है।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी और 17 मार्च 2025 को समाप्त होगी। 10वीं कक्षा की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी यानी पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
बारहवीं कक्षा के सामान्य, बाइफोकल और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 11 मार्च 2015 को समाप्त होगी। पहली पाली दो पालियों में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गणित और विज्ञान विषय के लिए मानदंड पहले की तरह ही
कक्षा 10 के गणित और विज्ञान विषयों के लिए उत्तीर्ण मानदंड बोर्ड के प्रचलित पैटर्न के अनुसार होंगे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों, प्राचार्यों, शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और अन्य संबंधित पक्षों को मानदंडों में बदलावों पर ध्यान देना चाहिए, जिन्हें बोर्ड के माध्यम से अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?
पहला पेपर कौन सा है?
महाराष्ट्र 10वीं की परीक्षा भाषा के पेपर से शुरू होगी और भूगोल के पेपर के साथ समाप्त होगी। 12वीं सामान्य और प्रोफेशनल बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी और समाजशास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नौ डिविजनल बोर्ड पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के माध्यम से आयोजित की जाती हैं। पिछले साल 10वीं की परीक्षा के लिए 23 हजार 10 स्कूलों के 15 लाख 79 हजार 374 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, पिछले पांच वर्षों की तुलना में इस वर्ष परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। इस बीच, 2022 की तुलना में 2023 में छात्रों का नामांकन 61 हजार 708 कम हो गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 22 , 2024, 12:27 PM