कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (President Anura Kumara Dissanayake) की नेशनल पीपुल्स पावर (National People Power) पार्टी ने गुरुवार के संसदीय चुनाव के बाद संसद में बहुमत हासिल कर लिया है। देश के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। एनपीपी ने 141 सीटें जीती हैं और 68 लाख 63 हजार 186 वोट हासिल किए हैं। पूर्व विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा की समागी जन बालवेगया पार्टी 19 लाख 68 हजार 716 वोटों के साथ 35 सीटें हासिल कर दूसरे स्थान पर रही।
श्रीलंका की संसद में कुल 225 सीटें हैं और इनमें से 196 सीट पर 22 बहु-सदस्यीय चुनावी जिलों से सदस्य चुने जाते हैं। बाकी 29 सीटें पार्टियों (और स्वतंत्र समूहों) को राष्ट्रीय वोट के उनके हिस्से के अनुपात में आबंटित राष्ट्रीय सूचियों (Allocated National Lists) से चुनी जाती हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि राष्ट्रीय सूची की 29 सीटों को कैसे बांटा जाता है, लेकिन कई लोगों को उम्मीद है कि एनपीपी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी। श्रीलंका की संसद के नियमों के अनुसार सत्तारूढ़ दल को कानून पारित करने के लिए संसदीय बहुमत और संवैधानिक संशोधन लाने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 15 , 2024, 09:36 PM