Death toll rises: क्वेटा रेलवे स्टेशन विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुयी!

Sun, Nov 10 , 2024, 12:26 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

क्वेटा (पाकिस्तान): क्वेटा रेलवे स्टेशन(Quetta railway station blast) पर शनिवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 26 लोग मारे गए और 62 घायल हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान, विशेष रूप से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में पिछले साल आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में तेज वृद्धि देखी गई है।

‘डॉन न्यूज’ ने प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता वसीम बेग के हवाले से बताया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई, जबकि 62 अन्य घायल हो गए।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा डिवीजन के आयुक्त हमजा शफकत ने कहा कि विस्फोट मुख्य रूप से कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर एक “आत्मघाती हमला” था, जबकि नागरिकों को भी निशाना बनाया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups