ब्रासीलिया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के 20 नेताओं के समूह के शिखर सम्मेलन (Summit) में हिस्सा लेने के लिए अगले सप्ताह ब्राजील की यात्रा करेंगे। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्टेफनी ट्रेमब्ले (Stephanie Tremblay) ने एक प्रेसवार्ता में कहा, "वह जी20 बैठक (G20 summit) में भाग लेने के लिए अगले शुक्रवार को हर साल की तरह ब्राजील के रियो डी जनेरियो (Rio de Janeiro) की यात्रा करेंगे और वहां के नेताओं से मिलेंगे।”
जी20 शिखर सम्मेलन 18-19 नवंबर तक ब्राजील में होगा। इसमें 19 सदस्य देशों के साथ-साथ अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ के नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने से इनकार कर दिया, लेकिन विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि रूस शिखर सम्मेलन के दौरान बहुध्रुवीय विश्व सिद्धांतों को बढ़ावा देना जारी रखेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 09 , 2024, 12:22 PM