Bomb blast on Quetta railway station: क्वेटा रेलवे स्टेशन पर भारी विस्फोट! 16 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Sat, Nov 09 , 2024, 11:48 AM

Source : Uni India

क्वेटा। क्वेटा रेलवे स्टेशन (Quetta railway station) पर शनिवार को हुए विस्फोट में सोलह लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच (SSP Mohammad Baloch) ने कहा, सोलह लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। ‘डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि यह घटना “आत्मघाती विस्फोट (suicide blast) प्रतीत होती है” लेकिन यह निश्चित रूप से कहना जल्दबाजी होगी, विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

इससे पहले, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईधी रेस्क्यू सर्विस के प्रमुख जीशान ने कहा कि विस्फोट “रेलवे स्टेशन के अंदर एक प्लेटफॉर्म पर हुआ।” बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

श्री रिंद ने कहा कि बम निरोधक दस्ता घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रहा है तथा विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। घटना पर एक रिपोर्ट मांगी गई है।
सरकारी अधिकारी ने बताया कि वहां के अस्पतालों में 'आपातकाल' लागू कर दिया गया है और “घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups