इजरायल ने अमेरिका में नए राजदूत की नियुक्ति की

Sat, Nov 09 , 2024, 09:16 AM

Source : Uni India

यरूशलम: इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने येचिएल लीटर को अमेरिका में इजरायल के राजदूत के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।  नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

लीटर (65) ने इज़रायल में वरिष्ठ सार्वजनिक सेवा पदों पर कार्य किया है, जिसमें शिक्षा मंत्रालय के उप महानिदेशक, वित्त मंत्रालय में चीफ-ऑफ-स्टाफ और इज़रायल पोर्ट्स कंपनी के कार्यवाहक अध्यक्ष शामिल हैं।

बयान में कहा गया, “लीटर का राज्य अमेरिका में हुआ था और वह अमेरिकी प्रशासन (US administration) और समाज से गहराई से परिचित हैं।” बयान में उन्हें “एक बेहद सक्षम राजनयिक” और “एक शानदार वक्ता” कहा गया, जो “अमेरिकी संस्कृति और राजनीति की गहरी समझ रखते हैं।”

लीटर जनवरी 2025 में पद संभालेंगे और वह इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग के भाई माइकल हर्ज़ोग की जगह लेंगे, जिन्होंने तीन साल तक अमेरिका में इज़राइली राजदूत के रूप में काम किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups