लंदन। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Minister Gajendra Singh) ने शुक्रवार को लंदन के कटी सार्क में हुए एक विशेष आयोजन में विदेशी सैलानियों को अपने प्रवासियों के माध्यम से भारत आने के लिए प्रोत्साहित करने वाली महती योजना ‘चलो इंडिया’ का शुभारंभ किया।
श्री शेखावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति (Indian culture) के उद्भव के साथ या बाद में अस्तित्व में आई अनेक संस्कृतियां आज अपने अस्तित्व में नहीं हैं।, इसका कारण उन्होंने अपने से भिन्न जीवनशैली-परंपराओं को नहीं स्वीकारा। जबकि हमने (भारत ने) विविधता को ही एकता का सूत्र माना और शांति के संदेशवाहक बने रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने प्रवासियों और पर्यटन जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्तियों के बीच भारतीय भावना को शब्दों में सामने रखा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व समूचे विश्व को संदेश देता है कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ हम भारतीय सहअस्तित्व और समावेश पर विश्वास रखते हैं।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 08 , 2024, 11:04 PM