Rescue operation begins: इजरायल ने शुरू किया नीदरलैंड में फंसे फुटबॉल प्रशंसकों को निकालने के लिए अभियान!

Fri, Nov 08 , 2024, 07:03 PM

Source : Uni India

यरुशलम। इजरायल ने शुक्रवार को हजारों मैकाबी तेल अवीव प्रशंसकों को नीदरलैंड से निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया (Rescue operation begins)। गौरतलब है कि नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम के जोहान क्रूफ़ एरिना में यूरोप लीग मैच (Europe League match) के बाद हुयी हिंसा में कई लोग घायल हो गए। मैकाबी तेल अवीव और अजाक्स के बीच गुरुवार हुए मुकाबले में अजाक्स ने 5- 0 से जीत दर्ज की थी। इस मौच को देखने के लिए स्टेडियम में लगभग 3,000 मैकाबी प्रशंसक मौजूद थे।

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने बताया कि दंगाइयों ने शहर के केंद्र में कई स्थानों पर मैकाबी प्रशंसकों पर हमला किया (Attack on Maccabi fans)।
वहीं, इजरायली विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि कम से कम 12 इजरायली प्रशंसक घायल हुए हैं, जबकि तीन अन्य लापता हैं। इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इजरायली प्रशंसकों को अपने होटलों में रहने, इजरायली प्रतीकों को प्रदर्शित करने से बचने और धमकी मिलने पर स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।


इजरायली सेना ने कहा कि डच सरकार के समन्वय के साथ बचाव अभियान में कार्गो विमान, चिकित्सा और बचाव दल शामिल हैं। इस मिशन में तीन इजरायली वाणिज्यिक विमान भी शामिल हैं।

हमलों के जवाब में, इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डच प्रधान मंत्री डिक शूफ से बात की और उनसे नीदरलैंड में सभी इजरायलियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंसा की निंदा करते हुए इसे "इजरायली नागरिकों के खिलाफ योजनाबद्ध यहूदी विरोधी हमला" बताया और देश में यहूदी समुदाय के लिए कड़ी सुरक्षा का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "इजरायली नागरिकों पर यहूदी विरोधी हमलों से भयभीत हैं। " नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ ने शुक्रवार को एक्स पर हुई हिंसा पर भी नाराजगी व्यक्त की और इसे "पूरी तरह से अस्वीकार्य" बताया। उन्होंनने श्री नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि "अपराधियों की पहचान की जाएगी और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups