Forest fire spreading: दक्षिणी कैलिफोर्निया में फैल रही जंगल की आग , हजारों पलायन को मजबूर!

Thu, Nov 07 , 2024, 10:12 PM

Source : Uni India

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य (California State) का दक्षिणी हिस्सा इन दिनों भीषण जंगल की आग की चपेट में है और भयंकर हवाओं (Fierce winds) के कारण खतरनाक रूप से अनियंत्रित होकर तेजी से फैल रही जंगल की आग के कारण हजारों निवासी पलायन को मजबूर हो गये हैं।

यहां पहाड़ के जंगलों में आग लॉस एंजिल्स से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में वेंचुरा काउंटी के मूरपार्क में बुधवार सुबह लगी और दोपहर तक 10,400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई। वेंचुरा काउंटी फायर डिपार्टमेंट (Ventura County Fire Department) ने कहा, आग की लपटें कैमारिलो शहर के एक उपनगर तक पहुंच गई हैं, जहां लगभग 70,000 लोग रहते हैं। मौसम सेवा ने कहा कि 80 मील प्रति घंटे तक की हवाएं और कम आर्द्रता के स्तर के साथ, लॉस एंजिल्स और वेंचुरा काउंटी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को आग और तेजी से फैलने की स्थिति पैदा हो सकती है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने एक बयान में कहा कि अब तक 10,000 से अधिक लोगों को पलायन के आदेश जारी किए गए हैं, क्योंकि जंगल की आग ने कैमारिलो के आसपास के उपनगरीय समुदायों, खेत और कृषि क्षेत्रों में 3,500 संरचनाओं को खतरे में डाल दिया है। न्यूजॉम ने वेंचुरा काउंटी को महत्वपूर्ण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी से अनुमोदन की भी घोषणा की।

स्थानीय प्रसारकों ने कई घरों को आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाया और कई पूरी तरह से नष्ट हो गए क्योंकि धुएं का घना गुबार सैकड़ों फीट ऊपर आसमान में उठ गया, जिसने पूरे पड़ोस को ढक लिया । आग और धुंए ने दमकलकर्मियों तथा निकासी करने वालों के लिए दृश्यता सीमित कर दी। लॉस एंजिल्स क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने विशेष रूप से खतरनाक स्थिति लेबल के साथ आग के बढ़ते खतरे के लिए अपनी रेड फ्लैग चेतावनी में संशोधन किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups