Astrology. आज शुक्रवार 6 सितंबर को चंद्रमा कन्या राशि के बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (Tritiya Tithi of Shukla Paksha) है और इसी तिथि पर हरतालिका व्रत (Hartalika fast) रखा जाता है। हरतालिका के दिन शुक्ल योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हरतालिका के में शुभ योग बनने से 5 राशियों को लाभ होगा।
कर्क :
आज प्रमोशन के योग हैं। धार्मिक प्रवृत्ति रहेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। लाभकारी कार्य होंगे। बड़ी महत्वाकांक्षाएं रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में शुभता रहेगी। बड़े निवेश के लिए अच्छा दिन है। वरिष्ठजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। स्टाफ का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। निर्णायक सफलता प्राप्त होगी।
सिंह:
ग्रह-नक्षत्र के शुभ योग से आज दिनमान आत्मविश्वास से भरा रहेगा। पारिवारिक सुख से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन लाभदायक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपको सुर्खियों में आने का मौका मिलेगा। प्रतिभाओं को मिलेगा मौका। आपकी प्रतिभा निखरेगी। आपकी सराहना होगी,किसी वरिष्ठ पद पर पदोन्नत किया जाएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला:
आज आकस्मिक रूप से धन लाभ का योग बन रहा है। आर्थिक समस्याएँ हल होंगी। आपके पार्टनर और विवाह साथी दोनों को बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। स्वभाव बहुत उदार रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। नई योजनाओं के लिहाज से लाभकारी दिन है। रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मंगलकार्य की योजना बनेगी। लाभदायक यात्रा की संभावना है।
धनु:
आज रिश्ते में पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा। आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार में पूंजी संबंधी समस्याएं हल होंगी। ऋण संबंधी मामले स्वीकृत होंगे। परिवार में वातावरण उत्साहवर्धक एवं सुखद रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आप स्वअर्जित धन का आनंद लेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा होगी।
मकर:
आज ग्रह-नक्षत्र के शुभ योग संयोग में दिन लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में प्रगति करेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। सुर्खियों में रहने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नये प्रोजेक्ट हाथ में लिये जायेंगे। सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। भाईचारे का प्यार मिलेगा। नये व्यक्ति से स्नेहपूर्ण संबंध स्थापित होंगे। प्रतिभाओं को मिलेगा मौका। मन का मनचाहा काम शुरू हो जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 06 , 2024, 08:50 AM