Chandra Grahan : इस साल यानी 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 18 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारतीय (Chandra Grahan Indian) समयानुसार सुबह 6:11 बजे शुरू होगा और 10:17 बजे IST पर खत्म होगा। यानी चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे से थोड़ी ज्यादा होगी।हालाँकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल (Sutak period) भी भारत (India) में मान्य नहीं होगा।
हालांकि चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) कुछ राशि (Zodiac Sign) वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां और इन्हें चंद्र ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।
मेष- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आपके स्वभाव में कुछ नकारात्मक बदलाव ला सकता है. आप काफी ऊर्जावान दिख सकते हैं, जिसके कारण कुछ गलत फैसले भी हो सकते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ सकते हैं। इस अवधि में संचित धन को खर्च करने से बचें और जितना हो सके बजट बनाकर आगे बढ़ें। इस राशि के लोगों को खुद पर नियंत्रण रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए, फायदेमंद रहेगा।
कर्क- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए जब भी चंद्र ग्रहण लगे तो कर्क राशि वालों को सावधान रहना चाहिए। इस अवधि में आप भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, छोटी-छोटी बातें आपको चुभ सकती हैं। साथ ही यह ग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा नहीं माना जा रहा है, आपका पैसा अनावश्यक चीजों पर खर्च हो सकता है। घर में किसी के अचानक बीमार होने से आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिसका बुरा असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को खुद को संतुलित रखने के लिए भगवान शिव का ध्यान और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
तुला- तुला राशि वालों को ग्रहण काल के दौरान कोई भी नया काम करने से बचना चाहिए. चंद्र ग्रहण के एक सप्ताह बाद ही कोई भी नया काम शुरू करना आपके लिए शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों को इस दौरान नई परिस्थितियों में ढलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी या माता-पिता की राय जरूर लें। इसके उपाय के तौर पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।
मीन- इस अवधि में आपके पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद भी आपको मानसिक परेशानी देगा। इस दौरान आपको लोगों के बीच मध्यस्थता कर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। किसी भी ऐसे काम में हाथ न आजमाएं जिसमें आपको कोई अनुभव न हो। इसके उपाय के तौर पर अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान करें।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 04 , 2024, 09:43 AM