Independence Day: फिल्मी सितारों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी!

Thu, Aug 15 , 2024, 06:28 AM

Source : Uni India

मुंबई। फिल्मीं सितारों (Film stars) ने आज लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई (Congratulations on Independence Day) एवं शुभकामना दी है। आज पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) के मौके पर इस खुशी को सेलिब्रेट (celebrating this happiness) कर रहा है। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के कई सितारों ने देशवासियों को लोगों को बधाई दी है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा,'राष्ट्र आज, 15 अगस्त को गर्व से हमारी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खुशी के अवसर पर, मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं!' कंगना रनौत ने भी तिरंगा झंडा लहराते हुए फोटो शेयर की।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar)ने तिरंगे की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहे और हमारा दिल गर्व से ऊंचा रहे। सोनू सूद ने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसकी कुछ झलकिया शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है। अनुपम खेर ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंनें कैप्शन में लिखा,'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत जरूरी है।

जय हिन्द। जय भारत!प्रियंका चोपड़ा ने भी आजादी के दिन अपने वतन को याद किया है। एक पोस्ट शेयर कर अदाकारी ने फैंस को इस खास दिन पर विश किया है।संजय दत्त ने भी आज भारत माता को सलाम किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर देशवासियों को आजादी की बधाई दी है। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर बधाई दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups