मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने प्रदेश में ऊदबिलाव, गिद्ध और जंगली भैंसों(Otters Vultures and Wild Buffaloes) के प्रजनन केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अलावा संरक्षित क्षेत्र व पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र,(Eco-sensitive areas) व्याघ्र भ्रमण मार्ग की चार विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर सोमवार को प्रदेश वन्यजीव बोर्ड की बैठक हुई।
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रजनन केंद्र को मंजूरी दी (Breeding center approved)। पेंच में ऊदबिलाव, नासिक में गिद्ध और गडचिरोली में जंगली बांसों के प्रजनन केंद्र स्थापित करने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये केंद्र दुर्लभ वन्य जीवों के संरक्षण के लिए उपयोगी होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की संकल्पना से साकार हुई 'एक पेड़ मां के नाम' पहल को प्रदेश की सभी महानगरपालिकाओं, नगर पालिकाओं, स्कूलों और कॉलेजों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बांस लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग को राज्य में दुर्लभ वनस्पतियों के संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए।
परिवार के किसी सदस्य की जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु हो जाने पर उसे वन श्रमिक के रूप में समाहित किया जाना चाहिए। साथ ही सर्पदंश से मरने वाले खेतिहर मजदूरों को गोपीनाथ मुंडे किसान दुर्घटना बीमा का लाभ देने और सर्पदंश का तत्काल इलाज कराने के लिए 'क्लिनिक ऑन व्हील्स' पहल शुरू करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है।सातारा जिले के जावली के जंगल में 500 प्रकार के दुर्लभ पौधे होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने वहां एक अनुसंधान एवं विकास केंद्र शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जंगलों में मेडिकल टूरिज्म को प्राथमिकता देने से किसानों को फायदा होगा और दुर्लभ वनस्पतियों का संरक्षण भी होगा।
वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में बोर्ड के सदस्य विधायक आशीष जयस्वाल, विधायक संदीप धुर्वे, मित्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 12 , 2024, 06:47 AM