Operation against Hamas in Gaza: आईडीएफ ने गाजा में हमास के खिलाफ ‘जमीन के ऊपर और नीचे’ अभियान शुरू किया!

Fri, Aug 09 , 2024, 07:37 AM

Source : Uni India

गाजा। इजरायल रक्षा बलों (Israel Defense Forces) ने शुक्रवार को घोषणा (Announcement) की कि उसने गाजा पट्टी में हमास की क्षमताओं (Hamas capabilities) को कम करने के लिए दक्षिणी गाजा (Southern Gaza) के खान यूनिस शहर में एक अभियान शुरू किया है। आईडीएफ (IDF) ने गुरुवार को खान यूनिस के पूर्वी क्षेत्रों को तत्काल खाली करने का आदेश दिया। सेना ने कहा कि यह कदम शहर से एक रॉकेट प्रक्षेपण के बाद उठाया गया। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “दक्षिणी गाजा में खान यूनिस क्षेत्र में आतंकवादियों और आतंकवादी अवसंरचना (Terrorists and terrorist infrastructure) होने का संकेत देने वाली खुफिया जानकारी के बाद और गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठनों की क्षमताओं को कम करने की कोशिश के भाग के रूप में आईडीएफ के 98वें डिवीजन ने खान यूनिस क्षेत्र में अभियान शुरू किया है।


उसने कहा कि हमास लड़ाकों को खत्म करने और उनके हथियार और अवसंरचना का पता लगाने के लिए ‘जमीन के ऊपर और नीचे दोनों तरफ’ अभियान चलाया जाएगा। इजरायली सेना ने कहा, “जमीनी कार्रवाई के साथ-साथ इज़रायली वायु सेना ने खान यूनिस में हमास के हथियार भंडारण सुविधाओं और आतंकवादी जमावड़े वाले क्षेत्रों सहित 30 से ज्यादा आतंकवादी ठिकानों (More terrorist targets) पर हमले किये। इसके अलावा, कई आतंकवादी भी मारे गये, जिन्होंने आईडीएफ सैनिकों और इज़रायल की ओर मोर्टार और स्नाइपर से हमलों की योजना बनाई और उन्हें अंजाम दिया था।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups