वेलिंगटन/नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा (visit to New Zealand) पर आयीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने यहां उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स (Foreign Minister Winston Peters) के साथ बातचीत की और न्यूजीलैंड अतंरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन (New Zealand International Education Conference) को भी संबोधित किय़ा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों पर विचार-विमर्श किया।”
उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने पर चर्चा की। न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “शिक्षा संबंध - भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारत इस वर्ष के सम्मेलन में सम्मान के पात्र का देश है। राष्ट्रपति ने शिक्षा के लिए अपना दृष्टिकोण रखा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सहित शिक्षा के क्षेत्र में भारत द्वारा किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला। श्रीमति मुर्मु ने द्विपक्षीय शिक्षा संबंधों को और गहरा करने का आह्वान किया।”
श्रीमती मुर्मु ने वेलिंगटन में पुकेहू राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा, “महात्मा की विरासत मानव जाति के लिए एक मार्गदर्शक है। उनकी कालजयी शिक्षाएँ हमें प्रेरित करती रहती हैं।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 08 , 2024, 03:22 AM