वियतनाम। लाओस में भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने गोल्डन ट्राइंगल विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone) में स्थित साइबर सुरक्षा धोखाधड़ी केन्द्रों (Security Fraud Centers) से बुधवार को 14 भारतीय युवकों को बचाया है।
लाओस में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने ‘एक्स’ पर बताया कि वे लाओस अधिकारियों के साथ मिलकर युवाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिये कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 14 भारतीय युवाओं को सफलतापूर्वक बचाने के बाद से अब तक 548 युवाओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाय़ा है।
लाओस में भारतीय दूतावास द्वारा भारतीय नागरिकों के लिये जारी सलाह में फर्जी नौकरी ऑफर को लेकर सावधान रहने की सलाह दी गयी है। अधिकारियों ने कहा कि कॉल सेन्टर जैसी अन्य कंपनियों में डिजिटल सेल्स और डिजिटल मार्केटिंग जॉब ऑफर करने वाले दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर में बैठे जालसाजों से सतर्क रहने की जरूरत है।
दूतावास ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जुलाई में लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्सय सिफानडोन से मुलाकात की और साइबर फर्जीवाड़े में साइबर जालसाजों द्वारा निशाना बनाए जा रहे भारतीय नागरिकों की तस्करी पर चर्चा की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 07 , 2024, 06:44 AM