ढाका। बंगलादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों (Anti-reservation protesters) ने देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) की पार्टी के लोगों को निशाना बनाना जारी रखा है। रिपोर्टों में लालमोनिरहाट जिले में दो संसद सदस्यों (MPs) और 100 से अधिक अवामी लीग समर्थकों (100 Awami League) के घरों पर हमले की ओर इशारा किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। लालमोनिरहाट अग्निशमन सेवा (Lalmonirhat Fire Service) ने बताया कि जिला एएल के संयुक्त सचिव सुमन खान के आवास से छह जले हुए शव बरामद किए गए। ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘डेली ऑब्जर्वर’ ने बताया कि अज्ञात शव सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे घर की चौथी मंजिल से बरामद किए गए। रिपोर्टो में कहा गया कि आरक्षण विरोधी प्रदर्शन में शामिल छात्र प्रदर्शनकारियों के परिवारों ने चिंता व्यक्त की है कि शव उनके बच्चों के हो सकते हैं और अधिकारी शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराने की योजना बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हसीना के निष्कासन के बाद आरक्षण विरोधी आंदोलनकारियों द्वारा जश्न मनाने के जुलूस के परिणामस्वरूप अवामी लीग के सांसद नेताओं के घरों पर भी तोड़फोड़ की गई, जिनमें लालमोनिरहाट -1 के सांसद और जिला अवामी लीग के अध्यक्ष मोताहर हुसैन और लालमोनिरहाट -3 के सांसद और जिला अवामी लीग महासचिव मोतिहार रहमान शामिल है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 07 , 2024, 02:20 AM