Hezbollah suicide attack: इजरायल में हिजबुल्लाह का आत्मघाती हमला, छह लोग घायल

Tue, Aug 06 , 2024, 06:03 AM

Source : Uni India

बेरूत। लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह (armed group Hezbollah) ने मंगलवार को उत्तरी इजरायल में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमला (drone attack) किया, जिनमें छह लोग घायल हो गये। घायलों में से दो हालत गंभीर है।

‘तेहरान टाइम्स’ (Tehran Times) ने यह जानकारी दी। अखबार ने बताया कि हिजबुल्लाह के हमले में छह इजरायली घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
हिजबुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इजरायल में गोलानी ब्रिगेड के मुख्यालय और कब्जे वाले एकर के उत्तर में श्रागा बैरक में एगोज़ यूनिट 621 के ठिकाने को लक्ष्य कर आत्मघाती ड्रोन के एक स्क्वाड्रन के साथ हवाई हमला किया गया।

इससे पहले बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह पर इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सैन्य कमांडर फौद शोकोर और सात नागरिक मारे गये थे। इस हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव बढ़ गया। हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने सही समय और स्थान पर इजरायल के हमले का माकूल जवाब देने की धमकी दी थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups