Lebanese Armed Group Hezbollah: लेबनान में इज़रायली हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह सदस्य मारा गया

Tue, Aug 06 , 2024, 11:16 AM

Source : Uni India

बेरूत। दक्षिणी लेबनान के एब्बा गांव (village of Abba) में मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह (Lebanese armed group Hezbollah) का एक सदस्य मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। लेबनानी सैन्य (Lebanese military) और आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सैन्य सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक इजरायली ड्रोन (Israeli drone) ने मोटरसाइकिल पर हवा से जमीन पर मार करने वाली दो मिसाइलें दागीं, जिससे चालक अली जवाद बदरेडीन की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। सैन्य सूत्रों के अनुसार इजरायली ड्रोन और युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान के चार गांवों और कस्बों पर सात हवाई हमले किए। जबकि इजरायली तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान के चार गांवों और कस्बों पर 20 गोले दागे।

इस बीच हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसकी सैन्य शाखा, इस्लामिक रेजिस्टेंस ने रास अल-नकौरा साइट, ज़ारित बैरक, रमीम बैरक और हदाब यारोन साइट के पास करंतिना हिल सहित कई इजरायली लक्ष्यों को निशाना बनाया है। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में दाहिह पर इज़रायल के हमले के बाद लेबनान में बहुत अधिक तनाव है, जिसके परिणामस्वरूप एक वरिष्ठ हिजबुल्लाह सैन्य कमांडर, फौद शोकोर और सात नागरिकों की मौत हो गई। हिज़्बुल्लाह महासचिव हसन नसरल्लाह ने “उचित समय और स्थान” पर इज़रायली हमले का निश्चित और दर्दनाक जवाब देने की धमकी दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups