Ukrainian Air Force: एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन पहुंचे!  ज़ेलेंस्की ने बताया विकास का नया चरण

Mon, Aug 05 , 2024, 11:08 AM

Source : Uni India

मॉस्को। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की (Vladimir Zelensky) ने रविवार को यूक्रेन में एफ-16 लड़ाकू विमानों (F-16 fighter jets) के पहुंचने की पुष्टि की। इसे यूक्रेनी वायु सेना (Ukrainian Air Force) के "विकास का नया चरण" बताया और डिलीवरी के लिए यूक्रेनी भागीदारों को धन्यवाद दिया। ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, "हम अब यूक्रेन के सशस्त्र बलों (Armed Forces of Ukraine) की वायु सेना के विकास के एक नए चरण में हैं। हमने यूक्रेनी वायु सेना को एक नए विमानन मानक - पश्चिमी लड़ाकू विमानन ... यूक्रेन में एफ -16 में बदलने के लिए बहुत कुछ किया है। हमने यह सुनिश्चित किया।”

‘एक्स’ पर पोस्ट में एक वीडियो है जिसमें एफ-16 की एक जोड़ी को उड़ान भरते हुए दिखाया गया है। साथ ही यूक्रेनी चिह्नों के साथ दो अन्य लड़ाकू विमानों को भी दिखाया गया है। जबकि ज़ेलेंस्की को सेवाकर्मियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए देखा गया है।

इससे पहले दिन में ‘द इकोनॉमिस्ट’ ने बताया कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों द्वारा 31 जुलाई को वादा किए गए 79 एफ-16 लड़ाकू विमानों में से पहले 10 प्राप्त हुए है। एफ-16 लड़ाकू विमानों का पहला बैच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन के एक साल बाद यूक्रेन पहुंचा है। अखबार ने बताया कि प्रशासन ने यूरोपीय सहयोगियों को उन्हें भेजने के लिए हरी झंडी दे दी है, साथ ही कहा कि 2024 के अंत तक, यूक्रेन के पास ऑपरेशन में 20 एफ-16 होने चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups