Floods Landslides: चीन में बाढ़-भूस्खलन से आठ की मौत, 19 घायल

Sun, Aug 04 , 2024, 09:55 AM

Source : Uni India

बीजिंग। दक्षिण-पश्चिमी चीन (southwestern China) में बाढ़ और भूस्खलन (Floods and Landslides) के कारण आठ लोगों की मौत (Death) हो गयी तथा 19 अन्य लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के कांगडिंग शहर (Kangding city) में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। यह आपदा शनिवार को तड़के लगभग 3:30 बजे तिब्बती स्वायत्त प्रान्त गार्ज़े के कांगडिंग में हुई, जिसके कारण एक पुल गिर गया और रिडी गांव में घर नष्ट हो गए। यह गांव समुद्र तल से 1,300 मीटर की ऊंचाई पर एक घाटी में स्थित है, जिसके पास के पहाड़ समुद्र तल से 5,000 मीटर से अधिक ऊंचे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा (Natural disaster) में रिडी गांव में छह लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लापता हो गए। इसके अलावा, आपदा के कारण सुरंगों के बीच एक पुल के ढहने से चार वाहन नीचे गिर गए। स्थानीय बचाव मुख्यालय ने कहा कि इस घटना के बाद एक व्यक्ति को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुल ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने घटना के बाद तीव्र गति से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए अब तक 1,554 बचावकर्मी तैनात हैं। उनके अथक प्रयासों से 939 प्रभावित निवासियों का पुनर्वास भी हुआ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups