सिंगापुर। सिंगापुर में टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस के कार्यालय में विषाक्त भोजन करने से करीब 60 लोग बीमार हो गये। स्ट्रेट्स टाइम्स समाचार एजेंसी ने बुधवार को सिंगापुर खाद्य एजेंसी (SFA) एवं स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को विषाक्त भोजन करने के बाद कई लोगों को पेट में दर्द (stomach pain) और उल्टी का अनुभव हुआ।
उन्होंने तुरंत सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स (Singapore Civil Defense Force) को चिकित्सा सहायता को फोन करके घटना की सूचना दी जिसके बाद, पीड़ितों को 17 एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। मंत्रालय के अनुसार, वे संदिग्ध उदर संबंधित रोग के मामलों की जांच की गयी। इस रोग से 60 लोगों में से 57 लोग पीड़ित पाये गये। उन्हें उचित उपचार दिया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 31 , 2024, 02:04 AM