साओ पाउलो। उत्तरी ब्राजील (northern Brazil) की अमेजन नदी (Amazon river) में नाव पलटने से एक वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गए, जबकि नौ लापता हैं।(Death due to Boat Capsizing) पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि 200 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव ‘एम. मोंटेरो(M. Montero)’ में सोमवार को अमेजनास राज्य में उरीनी नगरपालिका के पास विस्फोट के बाद आग लग गयी। पुलिस प्रवक्ता और नौसेना के एक बयान के अनुसार, हादसे में कम से कम 183 लोग बच गये।
यह जहाज शनिवार को अमेजनास की राजधानी मनौस से कोलंबिया और पेरू की सीमा पर स्थित ब्राजील के शहर ताबटिंगा के लिए रवाना हुआ।
यह तीन दिन में अमेजनास में यात्री नाव में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले, शनिवार को नाव ‘कोमांडेंटे सूजा III’ आग लगने के बाद पलट गयी, जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और पांच लापता हो गये।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 31 , 2024, 11:16 AM