कराकास। वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद के चुनाव (election in Venezuela) के बाद हुए हिंसक प्रदर्शनों (violent protests) में भाग लेने को लेकर 749 लोगों को गिरफ्तार किया है। अटॉर्नी जनरल तारेक विलियम साब (Attorney General Tarek William Saab) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर ‘उकसाने, सार्वजनिक सड़कों को बाधित करने, घृणित अपराध ... गिरफ्तारी का विरोध करने और सबसे गंभीर मामला आतंकवाद(case of terrorism) ’ के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा के कारण 48 सैन्य और पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को गोली लगी है। इसके साथ ही उत्तरी अरागुआ राज्य में एक सैन्य अधिकारी की मौत हुयी है। अधिकारियों ने कहा कि दूर-दराज़ के समूह वेनेजुएला के विभिन्न शहरों में दंगों में नाबालिगों और नशीले पदार्थों के प्रभाव में लोगों का उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दंगे विरोध प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि ‘हथियारबंद अपराधियों’ का काम है, जो अराजकता पैदा करना चाहते हैं। वे चाहते हैं ... यह राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ जाए ... इसलिए विदेशी हस्तक्षेप है।ल्लेखनीय है कि वेनेजुएला में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव हुए और राष्ट्रीय चुनाव परिषद ने सोमवार को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को चुनावों का विजेता घोषित किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 31 , 2024, 10:57 AM