PKK: तुर्की बलों ने उत्तर इराक में पीकेके के 13 आतंकवादियों को मार गिराया

Tue, Jul 30 , 2024, 08:21 AM

Source : Uni India

अंकारा। तुर्की बलों (Turkish forces) ने उत्तरी इराक (northern Iraq) में चलाए गए एक अभियान में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) के 13 सदस्यों को मार गिराने का दावा किया है। यह जानकारी तुर्की रक्षा मंत्रालय (Turkish Defense Ministry) ने मंगलवार को दी। बयान में कहा गया है यह अभियान इराक के गारा और हफ्तानिन क्षेत्रों में चलाया गया। सही समय की हालांकि जानकारी नहीं दी गई। मंत्रालय ने कहा,“ हम अपने महान देश को आतंकवाद के संकट से बचाने के लिए बड़ी दृढ़ता के साथ अपना संघर्ष (Conflict) जारी रखे हुए हैं और जारी रखेंगे।”

पीकेके को तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और उसने तीन दशकों से ज्यादा समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह किया हुआ है। तुर्की ने 2019 के बाद से पीकेके के ठिकानों को निशाना बनाते हुए उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में सीमा पार सैन्य अभियानों की एक श्रृंखला की शुरुआत की है। अभय,आशा

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups