Cambodian military helicopter : लापता कंबोडियन सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा मिला, दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि

Tue, Jul 30 , 2024, 06:46 AM

Source : Uni India

नोम पेन्ह।कम्बोडिया में पिछले 17 दिनों लापता एक सैन्य हेलिकॉप्टर (Wreckage of military helicopter) का मलबा सोमवार को कार्डमम पर्वत में देखा गया। हेलीकॉप्टर के दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की गयी। एक रक्षा प्रवक्ता (Defense spokesman) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल छम सोचेत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “30 जुलाई 2024 को सुबह 10:30 बजे रॉयल कंबोडियन सशस्त्र बल (Royal Cambodian Armed Forces) की खोज टीम को दुर्घटनास्थल (Crash site) से लगभग 210 मीटर दूर यव याई पर्वत की तलहटी में पायलट सन फाल्ला का शव मिला।”

जनरल सोचेत के अनुसार, सहायक पायलट खेंग छैयुथ का शव कल स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे मिला था। प्रवक्ता ने कहा, “मैं दो पायलटों की मौत की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।” तलाश दल को 17 दिनों के खोज अभियान के बाद कल अपराह्न दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुरसैट के घने जंगलों वाले कार्डमम पर्वत में चीन निर्मित जेड-9 हेलीकॉप्टर के मलबे को देखा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गत 12 जुलाई को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान खराब मौसम के कारण पुरसैट और कोह कांग प्रांतों के घने जंगल कार्डमम श्रृंखला के ऊपर उड़ान भरते समय हेलिकॉप्टर का वायु सेना मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाले रॉयल कंबोडियन सशस्त्र बल (Royal Cambodian Armed Forces) के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ जनरल इथ सारथ ने कहा कि इस अभियान में थल और वायु सेना के एक हजार से अधिक जवानों ने हिस्सा लिया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups