Clashes : सुरक्षा बल और बलूच प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में तीन की मौत

Mon, Jul 29 , 2024, 07:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ग्वादर। पाकिस्तान में ग्वादर के विभिन्न इलाकों में रविवार को बलूचिस्तान यकजेहती कमेटी (Balochistan Yakjehti Committee) के विरोध प्रदर्शन (Protests) कर रहे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तलार चौकी पर सुरक्षा बलों द्वारा एक काफिले को रोके जाने के बाद सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों (Security forces and protesters) के बीच झड़प शुरू हो गयी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गए।

अधिकारियों ने दावा किया कि सुरक्षा बल चेकपोस्ट पर हमला करने वाले विद्रोहियों से अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के प्रयास में आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद हुई। झड़प में एक व्यक्ति की जान चली गयी और आठ लोग घायल हो गए।
ग्वादर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थानीय मीडिया डॉन न्यूज को बताया, “ हमें अस्पताल में तीन शव और आठ घायल लोग मिले हैं।”

बीवाईसी नेता डॉ. महरंग और अन्य ने ग्वादर में सभा को संबोधित करते हुए बलूच लोगों के अधिकारों और प्रांत के संसाधनों की सुरक्षा के लिए अपने संघर्ष को नहीं छोड़ने की कसम खाई।श्री महरंग ने सभा में शामिल होने पहुंचे लोगों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि बलूच लोगों के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की रिहाई की भी मांग की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups