Former MLA Shiv Sena UBT: महाराष्ट्र के दो पूर्व विधायक शिवसेना यूबीटी में शामिल

Fri, Jul 26 , 2024, 06:09 AM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र के दो पूर्व विधायक रमेश कुथे और संतोष सांबरे (Former MLA Ramesh Kuthe and Santosh Sambre) शुक्रवार को शिवसेना (UBT) में शामिल हो गए हैं। इन दोनों को मुंबई के बांद्रा स्थित मातोश्री बंगले (Matoshree bungalow in Bandra, Mumbai) में आयोजित सादे समारोह में पार्टी में शामिल कराया गया है। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Party president Uddhav Thackeray) ने कहा कि रमेश कुथे और संतोष सांबरे को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।

रमेश कुथे गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के टिकट पर दो बार विधायक बने थे लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी तरह संतोष सांबरे शिवसेना के टिकट पर बदनापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे लेकिन बाद में वे भाजपा में चले गए थे। पूर्व विधायक संतोष सांबरे आज अपने समर्थकों सहित शिवसेना (UBT) में शामिल हो गए।

भाजपा नेता व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि दोनों नेता शिवसेना से भाजपा में आए थे, आज दोनों वापस शिवसेना में चले गए। यह दोनों कुछ समय बाद फिर से भाजपा में आ जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups