मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (Nationalist Congress Party-SP) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) से मुलाकात की। दोनों नेताओं (two leaders) ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में देर तक चली बैठक में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की।
श्री पवार (Pawar) ने सरकार की ओर से मराठा कोटा नेता मनोज जरांगे-पाटिल (Maratha quota leader Manoj Jarange-Patil) और ओबीसी नेता लक्ष्मण हेके को दिये गये आश्वासन की मुख्यमंत्री से जानकारी मांगी। बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने श्री पवार से इस बारे में मार्गदर्शन मांगा है कि आरक्षण को लेकर मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए भविष्य में क्या कदम उठाए जाने चाहिए। कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, लेकिन महा विकास अघाड़ी(Maha Vikas Aghadi) के नेताओं ने इस बैठक में भाग नहीं लिया। सत्तारूढ़ महायुति (Grand Alliance) ने इसके लिए एमवीए नेताओं की आलोचना की और आरोप लगाया कि श्री पवार के अनुरोध पर वे बैठक में शामिल नहीं हुए।
कुछ दिन पहले ही राज्य के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने श्री पवार से मुलाकात की थी और उनसे आरक्षण मुद्दे पर उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए पहल करने का अनुरोध किया। इस बीच संबंधित घटनाक्रम में मराठा कार्यकर्ता जरांगे-पाटिल की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके अनशन स्थल पर डॉक्टरों की एक टीम पहुंच गयी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 22 , 2024, 09:28 AM