Crime News : गर्भपात के दौरान मृत महिला के शव को दो जीवित बच्चों सहित नदी में फेंका, दो गिरफ्तार

Mon, Jul 22 , 2024, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। पुणे के मावल तहसील में स्थित इंद्रायणी नदी (Located in Indrayani river) में गर्भपात (Abortion) के दौरान मृत महिला के शव (Two miscreants) को पुलिस ने गिरफ्तार (Police has arrested) कर लिया है। मृत महिला की पहचान समरीन निसार नेवरकर (Samreen Nisar Newarkar) (age-25) और जिन दो बच्चों को नदी में फेंका गया उनकी पहचान इशांत निसार नेवरकर (age-5) और इजान निसार नेवरकर (age-2) के रूप में की गई है। इस मामले में तलेगांव दाभाड़े एमआईडीसी पुलिस ने आरोपित गजेंद्र जगन्नाथ दगडखैर (age-37) और रविकांत भानुदास गायकवाड़ (age-41) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस टीम सोमवार को इंद्रायणी नदी में मृत महिला के शव और उसके दो बच्चों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना से मावल तहसील में खलबली मच गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपितों का दो बच्चे की मां के साथ अनैतिक संबंध था, जिससे महिला गर्भवती हो गई थी। आरोपितों ने महिला को नवी मुंबई स्थित कलंबोली के अमर अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करवाया, लेकिन इसी दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपितों ने 9 जुलाई को मृत महिला के शव को पुणे के मावल में लाकर इंद्रायणी नदी में फेंक दिया। उस समय महिला के दोनों बच्चे रोने लगे, इसलिए आरोपितों ने सबूत मिटाने के लिए दोनों अबोध बच्चों को भी नदी में फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही तलेगांव दाभाड़े एमआईडीसी पुलिस ने सोमवार को मृत महिला के प्रेमी, उसके दोस्त ,गर्भपात कराने वाली एजेंट महिला और कलंबोली अमर अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छानबीन के बाद आज ही पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups