मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी (filmmaker Rohit Shetty) ने अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम (Superhit film Singham) की 13वीं सालगिरह के खास मौके पर खास पोस्ट शेयर (Post shared) करते हुए बताया कि फिल्म सिंघम अगेन (Film Singham Again) की शूटिंग पूरी हो गयी है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी बॉलीवुड (Ajay Devgan and Rohit Shetty Bollywood) की सबसे लोकप्रिय अभिनेता-निर्देशक जोड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने साथ में कई सफल फ़िल्में दी हैं। दोनों इन दिनों बहुप्रतीक्षित फ़िल्म सिंघम अगेन के लिए तैयारी कर रहे हैं। रोहित ने अपनी फ़िल्म सिंघम की 13वीं वर्षगांठ पर अपने और अजय देवगन के रिश्ते का जश्न मनाने के लिए एक खास वीडियो जारी किया है।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक खास वीडियो पोस्ट किया।वीडियो में लिखा गया है, आज हमने सिंघम के 13 साल पूरे कर लिए हैं और किस्मत का जादू देखते हैं। आज हम अजय सर के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर यह उनकी 13वीं फिल्म है, लेकिन यह सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था, जब मैं उनके अंडर में काम कर रहा था। 33 साल बाद भी हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस दीवाली सिनेमाघरों में मिलते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 22 , 2024, 07:38 AM