Reliance Q1 Result : पहली तिमाही, में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा, तेजी से बढ़ा!

Fri, Jul 19 , 2024, 10:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने आज यानी 19 जुलाई 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस वित्त वर्ष (Financial Year) की पहली तिमाही (April to June 2024) में कंपनी के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी देखी गई। पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय साल-दर-साल आधार पर 11.5 फीसदी बढ़कर 2,57,823 करोड़ रुपये हो गई है।  साल-दर-साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 2.0 फीसदी बढ़कर 42,748 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पहली तिमाही में O2C EBITDA 14.3 फीसदी घटकर 13,093 करोड़ रुपये रहा। 


वित्त वर्ष 2024 (FY 2024) की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 18951 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (Net profit) हुआ था। इस बीच कंपनी का रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये हो गया था।  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 10 रुपये का लाभांश भी घोषित किया था। पिछली तिमाही में कंपनी को 19,299 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

तेल और गैस EBITDA में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई

पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का तेल और गैस EBITDA सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 5,210 करोड़ रुपये रहा, जिसमें EBITDA मार्जिन 84.3 था। O2C को छोड़कर सभी खंडों ने पहली तिमाही के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। तेल और गैस में साल-दर-साल आधार पर 33.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि कंपनी ने अपस्ट्रीम बिजनेस में 30 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।

रिलायंस रिटेल का मुनाफा 8.1 फीसदी बढ़ा


रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा शाखा, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लाभ में साल-दर-साल 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। आरआरवीएल का EBITDA 10.5 फीसदी बढ़कर 5,664 करोड़ रुपये हो गया।रिलायंस रिटेल स्टोर पर ग्राहकों की संख्या साल-दर-साल 19 प्रतिशत बढ़कर 29.6 करोड़ हो गई। स्टोर का क्षेत्रफल 8 करोड़ वर्ग फुट से अधिक हो गया है।


रिलायंस जियो का मुनाफा भी बढ़ा

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 5,445 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इससे पहले कंपनी को पिछली तिमाही में 5,337 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जून तिमाही में जियो का परिचालन से राजस्व बढ़कर 26,478 करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही में यह 25,959 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग मार्जिन QoQ बढ़कर 52.6 प्रतिशत हो गया। जून में समाप्त तिमाही में रिलायंस जियो का EBITDA 13,920 करोड़ रुपये रहा।


O2C व्यवसाय राजस्व में 18.1 प्रतिशत का लाभ

पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के O2C कारोबार का राजस्व सालाना आधार पर 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1,57,133 करोड़ रुपये हो गया। ब्रेंट कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मजबूत घरेलू मांग से कंपनी को फायदा हुआ है। जून तिमाही में रिलायंस के O2C सेगमेंट का EBITDA सालाना आधार पर 14.3 फीसदी घटकर 13,093 करोड़ रुपये रहा।


गीगा-फैक्ट्रियों से देश के विकास को मिलेगी गति-मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद प्रतिक्रिया दी है। तेल और गैस क्षेत्र ने उच्च उत्पादन के साथ अपनी वृद्धि जारी रखी है। हमारे O2C बिजनेस मॉडल में निहित गहन एकीकरण और लचीलेपन ने चुनौतीपूर्ण वातावरण के प्रभाव को कम करने में मदद की। वैश्विक मांग में गिरावट और नई रिफाइनरियों के निर्माण के साथ-साथ ईंधन की मांग में कमी से कारोबार प्रभावित हुआ। तेल और गैस क्षेत्र ने वर्षों की कम गैस कीमतों की भरपाई करते हुए उच्च उत्पादन के साथ अपनी वृद्धि जारी रखी। रिलायंस ने नई ऊर्जा गीगा-कारखानों को लागू करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। एक बार पूरा होने पर, ये परियोजनाएं भारत को एक विश्व स्तरीय, एकीकृत हरित ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करेंगी जो सतत विकास में अगला कदम होगा, ”मुकेश अंबानी ने कहा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups