मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार गढ़चिरौली जिले को माओवाद मुक्त (Gadchiroli district Maoist-free) बनाने के लिए कृत-संकल्पित है। शिंदे ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर वंडोली गांव (Vandoli village) में जिला पुलिस की उनके उस अभियान की सराहना की जिसमें 12 नक्सली (Naxalites) ढेर हो गये।
आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक (गढ़चिरौली रेंज), महानिरीक्षक (माओवादी विरोधी मिशन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से टेलीफोन पर बात की तथा उन्हें इस अभियान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नक्सल आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा, “हमारी नीति विकास को प्राथमिकता देने और हिंसा का कड़ा विरोध करने की है। हम गढ़चिरौली जिले को माओवादियों से मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”बयान में कहा गया कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभियान में शामिल सभी जवानों के लिए 51 लाख रुपये के विशेष पुरस्कार की घोषणा की है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 18 , 2024, 03:54 AM