मुंबई। पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09049/09050 दादर-नंदुरबार (Dadar-Nandurbar) साप्ताहिक स्पेशल को 19 जुलाई, 2024 से 27 सितंबर, 2024 तक भुसावल स्टेशन (Bhusaval station) तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 09049 दादर-भुसावल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दादर से 00.15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.40 बजे भुसावल पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09050 भुसावल-दादर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को भुसावल से 17.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.15 बजे दादर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, दोंडाईचा, सिंदखेड़ा, नरडाणा, अमलनेर, धरणगांव और जलगांव स्टेशन पर रुकेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 16 , 2024, 09:25 AM