IS terror conspiracy : एनआईए ने दो लोगों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

Fri, Jul 12 , 2024, 07:16 AM

Source : Uni India

मुंबई. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने छत्रपति संभाजीनगर में इस्लामिक स्टेट (ISIS) की आतंकवादी साजिश के मामले (Terrorist conspiracy cases) में एक लीबियाई नागरिक सहति दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई की विशेष अदालत (Special court) के समक्ष एक आरोपपत्र दायर किया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनआईए (NIA) ने महाराष्ट्र के एम. जोहेब खान  जिसे इस साल की शुरुआत में (February 2024) गिरफ्तार किया गया था और लीबियाई नागरिक के एम. शोएब खान (M. Shoaib Khan,) को छत्रपति संभाजीनगर में आईएस के वैश्विक नेटवर्क से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित आतंकवादी साजिश में प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में नामित किया है। जोहेब को शोएब ने भर्ती किया था और उन्होंने आईएस के भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने, देश भर में संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमले करने के लिए युवाओं की भर्ती करने की साजिश रची थी।

एनआईए ने विशेष अदालत के समक्ष दाखिल आरोपपत्र में आईएसआईएस/आईएस के आतंकवादियों के विदेश स्थित संचालकों से जुड़ी साजिश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को उजागर किया है। एनआईए की जांच ने पहले ही ज़ोहेब और शोएब से जुड़ी भारत विरोधी गतिविधियों के जाल को उजागर कर दिया है, जिन्होंने आईएस के स्वयंभू खलीफा के प्रति ‘बयात’ (वफादारी की शपथ) ली थी। एनआईए की जांच के अनुसार भारत में कई आतंकवादी हमला करने के बाद ज़ोहेब और शोएब ने तुर्की या अफगानिस्तान भागने की योजना बनाई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups