मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना (Shinde group) ने बुधवार को वर्ली हिट एंड रन मामले (Worli hit and run case) के आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह (Rajesh Shah, father of Mihir Shah) को पार्टी के उपनेता पद (Deputy leader post) से हटा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विपक्ष की ओर से विधानसभा में यह मुद्दा उठाये जाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्री शाह को उपनेता के पद से हटाने के आदेश को मंजूरी दे दी।गौरतलब है कि श्री राजेश शाह के पुत्र मिहिर शाह ने रविवार सुबह मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार कार चलाते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी थी।
इसमें एक महिला कावेरी नखवा की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद विपक्ष ने महागठबंधन सरकार की आलोचना की। विपक्ष ने आरोप लगाया कि मंगलवार को गिरफ्तार किये गये मिहिर ने दुर्घटना से कुछ घंटे पहले जुहू के एक बार में शराब पी थी। आज जुहू में उस बार के अवैध हिस्से को ढहा दिया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 10 , 2024, 08:27 AM