Rangdari: पवन सिंह और डिम्पल सिंह के साथ धमाकेदार नया गाना रिलीज 'रंगदारी' 

Tue, Jul 09 , 2024, 07:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री डिम्पल सिंह (Pawan Singh and actress Dimple Singh) का गाना 'रंगदारी' रिलीज (song Rangdari) हो गया है। पवन सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पॉवर स्टार' (upcoming film Power Star) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पवन सिंह और मधु शर्मा की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का जब से फर्स्ट लुक आया है तब से उनके फैंस और ऑडियंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। इसी कड़ी में टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से पवन सिंह और अभिनेत्री डिम्पल सिंह पर फिल्माया नया सांग 'रंगदारी' रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने खुशी कक्कड़ के साथ गाया है। रंगदारी गाना ' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।

मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं। इस गाने को गीतकार प्रिंस परदेशी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है।इस फ़िल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है। फ़िल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखी है। पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups